1 जुलाई 2012 - 19:30

विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इराक़ के सभी वर्ग के गुटों व धड़ों से विचार विमर्श व वार्ता के लिए सभी प्रयास करेगा.......

विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इराक़ के सभी वर्ग के गुटों व धड़ों से विचार विमर्श व वार्ता के लिए सभी प्रयास करेगा। उन्होंने तेहरान में कल इराक़ी कुर्दिस्तान की राजनैतिक पार्टी मूवमंट फ़ार चेन्ज के नेता नौशीरवान मुस्तफ़ा से भेंट में कहाः ईरान इराक़ में स्थिरता, प्रगति व विकास का समर्थन करता है। विदेश मंत्री ने इराक़ के राष्ट्रीय हितों के परिप्रेक्ष्य में इराक़ के विभिन्न राजनैतिक दलों व गुटों के बीच और एकता व समन्वय स्थापित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने तेहरान और इराक़ी कुर्दिस्तान के बीच संबंध के स्तर पर संतोष जताया और आधारभूत संरचना, आर्थिक तथा व्यापारिक क्षेत्रों में संबंधों में विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर इराक़ी कुर्दिस्तान के मूवमंट फ़ार चेंज पार्टी के नेता मुस्तफ़ा शीरवान ने इराक़ विशेष रूप से कुर्दिस्तान क्षेत्र के साथ संबंधों में विस्तार के प्रति ईरान के सहयोग की सराहना करते हुए द्विपक्षीय संबंधों में और विस्तार की इच्छा प्रकट की।समाचार समाप्त.......166